फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुष्कर्म के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 15 May 2026 10:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक के विरुद्ध एक गांव के व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक सुनील कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला विशी निवासी 37 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र सुरेश चंद्र का शव गांव स्थित परसौरा माइनर के पास एक खेत में शहतूत के पेड़ पर लटका मिला है। 

विज्ञापन


मृतक के विरुद्ध एक गांव के व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। मृतक एक मई से घर से गायब था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता सुरेश चंद्र का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को मोरचरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें