फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पिता-भाई आए मिलने, बस स्टैंड पर मिला फाइनेंस कर्मी बेटे का शव, यह देख निकल आए दोनों के आंसू

Fri, 29 Aug 2025 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बेटे की राजीखुशी लेने के उनके पिता व भाई फिरोजाबाद से हाथरस मिलने आए। दोनों को वह जिंदा नहीं मिला। उसका शव बस स्टैंड पर मिला। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर कुछ लोगों से बात कर उसके कामकाज के बारे में जानकारी कर रही है। 
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के बस स्टैंड पर 29 अगस्त सुबह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय कर्मी रवि का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रवि की राजीखुशी लेने के उनके पिता हरिश्चंद्र व भाई नितिन फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के गांव नगला महुआ से 29 अगस्त सुबह ही हाथरस पहुंचे थे, दोनों को उसका शव मिला। जिसे देख कर दोनों के आंसू निकल पड़े। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल फोन से नंबर डायल कर कुछ जानकारी करनी शुरू की थी। इसी बीच फोन पर रवि के पिता हरिशचंद्र ने फोन किया, पुलिस कर्मी ने फोन उठाया और पूरा वाकया उन्हें बताया। हरिशचंद्र ने फोन पर बताया कि वह अपने बेटे रवि से मिलने के लिए ही उसके भाई नितिन के साथ हाथरस आए हैं। उसकी मौत की सूचना मिलने पर पिता और भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उसका शव देखकर दोनों के आंसू निकल पड़े। 

मृतक के पिता हरिशचंद्र ने बताया कि यह तो ज्ञात नहीं है कि किस फाइनेंस कंपनी में काम करता था, लेकिन एक कंपनी में काम करता था। एक महीने पूर्व इसी कंपनी में भरतपुर राजस्थान में कार्य कर रहा था। उसी कंपनी की नई शाखा खुलने पर हाथरस में पोस्टिंग करा ली थी। हम दोनों उससे मिलने के लिए ही आए थे। एक साल पूर्व ही रवि की शादी हुई है और उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार के सदस्य रवि की मौत के कारणों को लेकर संशय में हैं। इधर, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर कुछ लोगों से बात कर उसके कामकाज के बारे में जानकारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें