फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एचएडी पैसेंजर ट्रेन में मिला शव

Fri, 17 Apr 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली एचएडी पैसेंजर ट्रेन में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी 60 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश कुमार फिरोजाबाद की कर्बला गली नंबर तीन के रहने वाले थे। वह हिमाचल में एक कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। वह किसी ट्रेन में सवार होकर दिल्ली आए थे।
विज्ञापन




इसके बाद एचएडी पैसेंजर में सवार हुए थे। ट्रेन रात को हाथरस जंक्शन होते हुए हाथरस किला पहुंची और लौटकर हाथरस जंक्शन पर खड़ी हो गई। सुबह करीब चार बजे उनका शव ट्रेन में मिला। आरपीएफ प्रभारी हाथरस जंक्शन केके धनगर ने बताया कि परिजनों की ओर से रुपये छीनने आदि जैसी कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें