फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हत्या कर शव कॉलोनी में फेंका

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद मौके पर विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बीती दो मई से लापता हाशिम निवासी गढ़ौआ का क्षत-विक्षत शव शनिवार सुबह 11 बजे इगलास रोड स्थित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के निकट मिला। पिता साबिर ने बेटे की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




इसमें गांव के ही अल्लाह नूर, रफीक उर्फ छोटू, सलाउद्दीन पुत्र शेर खां, अजीज खां, अली मोहम्मद पुत्र इस्लाम खां, एवं छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।



ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हाशिम की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने चार मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




पिता साबिर ने थाने में तहरीर देते हुए कहा था कि उनका बेटा दो मई को घर से खेत पर लकड़ी लेने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया। काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सीओ सिटी हिमांशु माथुर का कहना है कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।



शव को जंगली जानवरों ने बनाया निवाला
युवक के शव को जानवरों ने अपना निवाला बना लिया यहां तक कि युवक के पैर हाथ एवं कमर को नोच नोच कर आधा कर दिया। युवक की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर की गई। शव को देखकर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोग सर पटक पटक कर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई तीन बहन भी थी। बड़े भाई कासिम की चार महीने पहले ही शादी हुई है जबकि एक बहन की भी शादी हो चुकी है। मां का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें