शहर में एक घर के मंदिर में लगा कूलर। संवाद
- फोटो : Samvad
गर्मी बढ़ने के साथ अब लोग सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि घरों के मंदिरों में विराजमान ठाकुर जी के लिए भी ठंडक का इंतजाम करने में जुट गए हैं। बाजारों में इन दिनों आइस क्यूब कूलर की मांग तेजी से बढ़ रही है। विशेष रूप से छोटे आकार के ये कूलर घरों में स्थापित मंदिरों के लिए तैयार किए गए हैं। इन्हें खरीदने में लोग पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
शहर में पूजा सामग्री और धार्मिक सजावट की दुकानों पर अलग-अलग आकार, रंग और डिजाइन के ठाकुर जी के कूलर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से शुरू होकर 2000 रुपये तक पहुंच रही है। कुछ कूलरों में एलईडी लाइट, सजावटी डिजाइन और पानी की स्वचालित व्यवस्था जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे उनकी मांग और बढ़ गई है।
कारोबारी अमित अग्रवाल है कि ग्रीष्मकालीन पूजा-पाठ के मौसम में ठाकुर जी को शीतल रखने की परंपरा के चलते हर वर्ष इस तरह के उत्पादों की मांग रहती है, लेकिन इस बार मांग पहले से अधिक देखी जा रही है। दुकानदार सुधीर अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में भगवान के लिए कूलरों की बिक्री में तेजी आई है। लोग छोटे-बड़े मंदिरों के अनुसार अलग-अलग मॉडल पसंद कर रहे हैं। कई ग्राहक सजावटी और आकर्षक डिजाइनों वाले कूलर मांग रहे हैं।