बोर्ड परीक्षा में किसी भी हाल में नकल नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए काफी तैयारी की जा रही है। इसमें सहयोग न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, यह बातें वार्ता के दौरान शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने मीडिया से कहीं।
शनिवार को शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करने प्रदेश के शिक्षामंत्री संदीप सिंह हाथरस आए। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता में मंत्री ने कहा कि जर्जर स्कूलों की बिल्डिंग को लेकर सुधार किया जा रहा है। स्कूल में हुए हादसे की जानकारी करने की बात कही। शिक्षक भर्ती को लेकर कहा कि भर्ती प्रक्रिया की जांच चल रही है। जांच के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसी के आधार पर प्रदेश सरकार अपना निर्णय लेगी।