युवा ही देश को हर संकट से उबार सकते हैं
- सेवा सप्ताह के तहत जिला कार्यालय पर लगा रक्तदान व प्लाज्मा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को रक्तदान व प्लाज्मा दान शिविर का जिला कार्यालय पर आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 100 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान 56 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें 22 लोगों को रिजर्व रखा गया।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि देश को इस समय युवाओं की जरूरत है। युवा देश के हर संकट में साथ खड़े होते हैं। चाहे वो देश की सीमा हो या कोरोना। रक्तदान व प्लाज्मा दान करके युवा ही कोरोना से देश को बचा रहा है। चौ चंद्रवीर सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। कार्यक्रम में सदर विधायक हरिशंकर माहौर, आशीष शर्मा, रूपेश उपाध्याय, भूरा पहलवान, मानवीर सिंह सीए, गजेंद्र राणा, अमन जैन, अरविंद दिवाकर, रवि वार्ष्णेय, राहुल सक्सेना, भानु राघव, विजय पंडित, अनुराग अग्निहोत्री, सचिन वर्मा, अंकुश गौड़, अजय चौधरी, गोपाल चाहर, जितेंद्र वार्ष्णेय, सचिन पुण्ढ़ीर, सतेंद्र तिवारी, शीलेंद्र गौड़, अनुराग शर्मा, विष्णु बघेल, आरती पचौरी, सुनीता वर्मा, आकाश रावत, तनिष अरोड़ा, नवनीत गौतम, डॉक्टर आरवी दुबे, अरुण सूर्य, विक्रम सिंह, रिचा सेंगर, हरिश्चंद्र, गोपाल, दिनेश, कृपया शंकर आदि थे।