फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शाम छह बजे हुई ब्लैक आउट मॉकड्रिल

Sat, 24 Jan 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित युद्ध या किसी विषम परिस्थिति में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए शुक्रवार शाम रिजर्व पुलिस लाइन में ब्लैक आउट मॉकड्रिल की गई। इसका संचालन जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन




निर्धारित समय शुक्रवार शाम छह बजे सायरन बजते ही परिसर और आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दो मिनट के लिए बंद कर दी गई। वार्डनों और स्वयंसेवकों ने चौकियों पर यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी प्रकाश न हो। वाहनों की हेडलाइटें भी बंद कराई गईं, ताकि वास्तविक युद्धकालीन स्थिति का अनुभव कराया जा सके। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा धर्मेंद्र कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में रहकर संपूर्ण गतिविधि की निगरानी की। सायरन सिस्टम, संचार व्यवस्था व रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें