फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्युत विजिलेंस से भाकियू नेताओं की नोकझोंक

Fri, 03 Jul 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष से होती दरोगा की नोकझोंक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र बरवाना क्षेत्र के गांव कुंडा में बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत प्रवर्तन दल (विजिलेंस) ने छापा मारा। टीम पर ग्रामीणों और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। मौके पर पहुंचे भाकियू भानु के पदाधिकारियों की एक उपनिरीक्षक से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि जांच के दौरान टीम के एक उपनिरीक्षक ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह से भी अभद्रता की।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष ठाकुर राम जादौन ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर किसानों को डराकर अवैध वसूली की जाती है। उन्होंने दोषी उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर संगठन उग्र धरना-प्रदर्शन करेगा। उधर, अवर अभियंता संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने हसायन व आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान भी चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें