फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कमेटी पर रार, जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका

Thu, 30 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित की गई जिला कार्यकारिणी को लेकर विरोध शांत नहीं हो रहा है। मुरसान के बाद अब हाथरस के बीएच ऑयल मिल रोड पर भाजपा नेताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहनकर जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व मुरसान में भाजपाइयों ने जिला कमेटी की घोषणा से नाराज होकर जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका था।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कुछ लोगों के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। जिला कार्यकारिणी में किसी पुराने और कर्मठ भाजपाई को जगह नहीं दी गई है। जिलाध्यक्ष अपने कामों से पार्टी को गर्त में ले जा रहे हैं और अन्य पार्टियों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। जिला कमेटी में जिलाध्यक्ष ने अपने चहेतों को जगह दी है। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह पार्टी जिलाध्यक्ष नहीं थे, तब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन अब उनके पास गाड़ियों का काफिला है।

पुतला दहन करने वालों में अजय, जतिन, अतुल, मुक्तेश्यार, मोनू, लोकेश, गौरव, अनिल, पूरन चंद, देव, ललित, पिंकी लाला, प्रमोद कुमार, सोनू, मनोज वार्ष्णेय, शीलू कुमार, आकाश, मोहित वर्मा, दिनेश वर्मा, हिमांशु वार्ष्णेय, अंकित अग्रवाल, टीटू कश्यप, आशीष दीक्षित, आशीष वार्ष्णेय, भगवान दास, श्याम बाबू, यश गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन


- जिला कमेटी को लेकर पुतला दहन करने वाले भाजपाई नहीं है। यह लोग सपा, बसपा और कांग्रेस समर्थक हैं। यदि कोई भाजपाई प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ऐसे कृत्य में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रामवीर सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें