फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिलाकर रहेगी भाजपा

Sun, 10 Sep 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एटा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिला कर रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को आरक्षण में कांग्रेस उच्च सदन में रोड़ा अटकाए हुए थी, लेकिन अब वहां भी भाजपा मजबूत स्थिति में आ गई है। 
विज्ञापन


रविवार को भाजपा का मंडलीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन पुरदिलनगर के गंगा कॉलेज ऑफ एजूकेशन में  हुआ। सम्मेलन में सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि पिछड़ी जाति (ओबीसी) जिसे सपोर्ट करती हैं, वही पार्टी सत्ता में आती है। उन्होंने कहा कि काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट में देश में कुल 56 फीसदी ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की सिफारिश की गई थी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने 24 वर्ष तक इस रिपोर्ट को दबाए रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी की इस पीड़ा को समझा तथा लोकसभा में बिल पास करा राज्यसभा में भेज दिया, लेकिन कांग्रेस ने इसे वहां भी अटका दिया। 

अब पुन: यह लोकसभा में पास होकर राज्यसभा जाएगा। राज्यसभा में बिल गारंटी से पास होगा क्यों कि वहां पार्टी का बहुमत होने वाला है। ओला तथा अतिवृष्टि के मुआवजे को लेकर राजू भैया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरा पैसा राहत को भेजा था, लेकिन सपा के गुंडे डंडे के बल पर पूरा पैसा हजम कर गए। हाथरस सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि देश विपक्ष हीन होने के बाद अब कांग्रेस मुक्ति की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है। जल्द ही पूरे देश में भाजपा का परचम होगा। प्रधानमंत्री ने समाज के हर तबके के लिए योजनाएं चलाई हैं। 
विज्ञापन


विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचारी नेता पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। योगी सरकार द्वारा कर्ज माफी को किसानों के साथ धोखा बताने वाले उन छोटे किसानों से बात करें जिन्हें कर्ज से मुक्ति मिली है। उन्हें खुद जवाब मिल जाएगा। 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुई। कार्यक्रम में शामिल हुए सांसदों, विधायकों, अशोक चौधरी, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह परमार जिलाध्यक्ष, सेक्रेटरी सिंह यादव, जेपी लोधी, शरद चौहान का आयोजक गंगाराम कुशवाहा आदि ने स्मृति चिह्न प्रदानकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी सिंह कुशवाहा ने तथा संचालन देवदत्त वर्मा सांसद प्रतिनिधि ने किया। 

यह रहे मौजूद 
पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, सुरेश आर्य, टर्मेश सिंह एडवोकेट, राबिया, रवि बाबू बघेल, देवीराम, संजय कुशवाहा, रंजीत पौरुष, मीरा माहेश्वरी, संतोष पाथौर, राजेंद्र     राज गुप्ता, कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुनील शर्मा, बृजमोहन गुप्ता, संतोष पुंढीर   बाबा, लक्ष्मण सिंह लोधी, गुलाम अहमद आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें