फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

Sun, 03 May 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मशाल जुलुस निकालतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
महिला आरक्षण के समर्थन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट स्थित मेफेयर होटल से मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर-पोस्टर और मशाल लिए महिलाएं सासनी गेट तक पहुंचीं और विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन




भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण का विरोध कर विपक्षी दलों ने देश की आधी आबादी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाएं इसका जवाब देंगी।



इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सुचेता जॉन, राजकुमारी चौहान, सुनीता दीक्षित, मधु अरोड़ा, हेमलता सिंह आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें