फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में फंसे भाजपा, कांग्रेस अाैर बसपा प्रत्याशी

Tue, 14 Nov 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
election
विज्ञापन
शहर में निकाय चुनाव के प्रचार में जुटे ज्यादातर प्रत्याशी आचार संहिता का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को दो सभासद प्रत्याशियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के अगले दिन मंगलवार को 13 प्रत्याशियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। इन प्रत्याशियों में भाजपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी आकाश बग्गा पुत्र रूपलाल निवासी सादाबाद गेट के विरुद्ध सदर कोतवाली पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है। आकाश बग्गा पर पुलिस का आरोप है कि वह सोमवार शाम करीब पांच बजे घंटाघर के आसपास इलाके में पांच से ज्यादा लोगों को लेकर बिना अनुमति के पार्टी की टोपी लगाकर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार में जुटे थे। आकाश के इस प्रचार की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई है।

वहीं हाथरस गेट पुलिस ने बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी अजय भारद्वाज, बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय और निर्दलीय प्रत्याशी रवि चौहान के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की है। इसके अलावा श्रीनगर, रमनपुर, कैलाश नगर, इगलास अड्डा, नगला तुंदला जैसे इलाकों में बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाए जाने पर सभासद पद के प्रत्याशी असलम बेग, निजामुद्दीन, मखमूलन बेगम, रूपा देवी, सलमा बेगम, राजकुमार, निशांत उपाध्याय के खिलाफ भी एनसीआर दर्ज की गई है। एसआई घनेंद्र शर्मा ने बताया कि रमनपुर की प्राथमिक पाठशाला की दीवारों पर कई प्रत्याशियों की  प्रचार सामग्री लगी है। वहीं बीजेपी और सपा की प्रचार सामग्री भी कई मोहल्लों में बिजली के खंभों से लेकर आम मकानों के बाहर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें