फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सुथरी छवि वालों को मैदान में उतारें

विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर मंथन करते भाजपा वार्ड प्रभारी जयपाल सिंह चौहान। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी गतिविधियां काफी तेज कर दी है। गांव पिलगवों के बालाजी इंटर कॉलेज में भाजपाइयों ने गहन मंथन के बाद यह निर्णय लिया कि साफ सुथरे भाजपा मानसिकता वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाए।
ब्लॉक प्रभारी जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि आज गांव देहात अच्छी तरह जान गया है कि भाजपा जितना उनके हित का काम कर रही है किसी अन्य राजनीतिक पार्टी ने नहीं किया। किसान सम्मान निधि से लेकर किसानों को अनेक मामलों में भारी राहत प्रदान कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को विकास की राह पर ला चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने कहा कि भाजपा अच्छा सोचती है तथा अच्छा करती है। हमें गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत करना होगा। वार्ड- 3 के प्रभारी सुबोध गुप्ता ने कहा कि भारी मात्रा में त्रिस्तरीय चुनाव के लिए लोग पार्टी से संबंध स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर सत्यभान सिंह, श्री निवास यादव, गजेंद्र सिंह चौहान, रामनिवास चौहान, वीरभान सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, हिरदेश चौहान, विशालराज चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, लड्डू सिंह तोमर, किशन सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें