फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से सीमा उपाध्याय और सपा रालोद गठबंधन से शशि चौधरी ने किया नामांकन 

Sat, 26 Jun 2021 01:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस

सार

हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में सीमा उपाध्याय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं, सपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी शशि चौधरी ने भी इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। 
विज्ञापन
नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में सीमा उपाध्याय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं, सपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी शशि चौधरी ने भी इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। 

विज्ञापन

सीमा उपाध्याय पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं और शशि चौधरी रालोद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी हैं। दोनों पक्षों ने बहुमत का दावा किया है। भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के साथ उनके पति रामवीर उपाध्याय के अलावा भाजपा के अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे। 

वहीं, शशि चौधरी के साथ उनके पति गुड्डू चौधरी के अलावा सपा और रालोद के नेता मौजूद थे। नामांकन के मद्देनजर सुबह से ही कलेक्ट्रेट के बाहर काफी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें