फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया प्रकरण : चारों अभियुक्तों की कोर्ट में हुई पेशी, आज फिर होगी सुनवाई

विज्ञापन
हाथरस कांड : बिटिया प्रकरण में पेशी के बाद जिला न्यायालय से पुलिस सुरक्षा में जाते चारों आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण के चारों आरोपियों की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। वहां सीबीआई के वकील भी मौजूद रहे। मंगलवार को बिटिया का भाई कोर्ट में नहीं आया। अब बुधवार को फिर इस प्रकरण में सुनवाई होगी। मंगलवार को कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा रही।
चंदपा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की युवती की साथ हुई वारदात के चारों अभियुक्तों रवि, रामू, संदीप और लवकुश को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सीबीआई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और इन चारों पर आरोप भी तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मार्च को इस मामले में जब सुनवाई थी तो बिटिया के भाई की गवाही हुई थी। उसे मंगलवार को फिर कोर्ट में आना था, लेकिन वह मंगलवार को कोर्ट में नहीं आया। वहीं सीबीआई के वकील कोर्ट में आए। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर भी कोर्ट आए। बिटिया के भाई के कोर्ट न आने के कारण इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब बुधवार की तिथि फिर सुनवाई के लिए नियत की गई है। कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें