फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली कनेक्शन दिए बिना दो महीने से थमा रहे बिल, बुजुर्ग दंपती है परेशान

Tue, 12 Aug 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़िता का कहना है कि वह इस संबंध में वह मुख्यमंत्री समेत ऊर्जा मंत्री और मुख्य अभियंता से शिकायत करेंगी। जेई श्रवण कुमार ने कहा कि उनकी जुलाई में यहां तैनाती हुई है। मंगलवार को लाइनमैन को बुलाकर जांच कराएंगे कि अभी तक कनेक्शन कर मीटर क्यों नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज  क्षेत्र के गांव उखालना के मजरा नगला खेम में एक वृद्ध महिला के घर में बिजली का कनेक्शन तीन महीने से हुआ नहीं है लेकिन बिजली का बिल दो माह से आ रहा है, जिससे उसे परेशान का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गांव की वृद्धा मीना देवी पत्नी ओमवीर सिंह का कहना है कि करीब पांच महीने पहले बिजली विभाग से कनेक्शन पाने के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर 31 मई 2025 को प्रोसेसिंग फीस, एस्टीमेट फीस आदि भी जमा करा दी, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है।

पीड़िता का कहना है कि 30 जून को उनके नाम से 108 यूनिट का 495 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया, जब इसका विरोध अधिकारियों से किया तो उन्होंने जल्द ही मीटर लगाने का हवाला देकर इस धनराशि का आगामी बिल में समायोजन करने का आश्वासन देकर वृद्ध दंपति को टरका दिया। इसके बाद भी वृद्धा का कनेक्शन नहीं किया गया जबकि 4 अगस्त को 967 रुपये का दूसरा बिल भेजकर बिजली विभाग ने एक बार फिर वृद्ध दंपति को झटका दे दिया है। वृद्धा का कहना है कि वह इस संबंध में वह मुख्यमंत्री समेत ऊर्जा मंत्री और मुख्य अभियंता से शिकायत करेंगी। जेई श्रवण कुमार ने कहा कि उनकी जुलाई में यहां तैनाती हुई है। मंगलवार को लाइनमैन को बुलाकर जांच कराएंगे कि अभी तक कनेक्शन कर मीटर क्यों नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें