फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने महिला से कुंडल व लौंग लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात ग्राम लुटशान के निकट बंबा के पुल से बाइक सवार बदमाश एक महिला का कुंडल एवं नाक की लौंग लूट लिए। महिला का शोर सुनकर राहगीर एवं गांव के लोग मौके पर आ गए। तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चारों तरफ चेकिंग अभियान चलाया एवं सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। मंगलवार को कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

फौनेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनका पुत्र क्रांत (06) गांव से ट्यूशन पढ़कर बंबा के निकट माजरा लक्ष्मणपुरी अपने घर अपनी दादी शीला के साथ वापस आ रहा था। जैसे ही शीला बंबा के पुल पर पहुंची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर कान के कुंडल और नाक की लौंग उतरवा कर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें