फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान में पांच दिन के भीतर चौथी वारदात, बाइक शोरूम का ताला तोड़कर नकदी-सामान चोरी

Fri, 07 Nov 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान में पांच दिन के भीतर चोरी की यह चौथी वारदात है। इससे पहले दो नवंबर को विकास खंड मुरसान के कार्यालय के पास तीन अन्य जगहों पर ताले तोड़कर चोरी की गई थी। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भय का माहौल है। 
विज्ञापन
चोरी के बाद बाइक शोरूम में बिखरा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान के हाथरस रोड स्थित गांव दयालपुर में पेट्रोल पंप के निकट एक बाइक शोरूम से 6 नवंबर की रात को चोर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने शोरूम का फाटक काटकर इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


शोरूम मालिक सागर बंसल निवासी गली मिश्रान मुरसान ने बताया कि उनका सागर ऑटोमोबाइल्स के नाम से पेट्रोल पंप के पास शोरूम है। 7 नवंबर की सुबह शोरूम में चोरी की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। चोरों ने शोरूम का ताला तोड़कर एक एलईडी टीवी, दो इन्वर्टर बैटरी, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, 55 मोटरसाइकिल की बैटरी, दो कैमरे, दो डीवीआर, दो हार्ड डिस्क, दो मोबाइल फोन, 43,500 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक स्वाइप मशीन चोरी कर ली।
 
सागर का कहना है कि पिछले वर्ष 27 अक्तूबर को भी चोर ताला काटकर 25 हजार रुपये चोरी करके ले गए थे। मुरसान में पांच दिन के भीतर चोरी की यह चौथी वारदात है। इससे पहले दो नवंबर को विकास खंड मुरसान के कार्यालय के पास तीन अन्य जगहों पर ताले तोड़कर चोरी की गई थी। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भय का माहौल है। 
विज्ञापन


इन वारदातों के विरोध में 7 नवंबर की सुबह कस्बे के कुछ व्यापारी मुरसान कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से सभी चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने की मांग की है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें