पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर एटा से रिश्तेदारी में हुई शादी कर दिल्ली से लौट रहे थे। जैसे ही बाइक रतनपुर अंडरपास मोड़ पर पहुंची, वैसे ही तेज गति से आते कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा पुत्र सड़क पर सिर के बल जा गिरा। उसका हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर रतनपुर फार्म के निकट अंडपास के मोड़ पर 19 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के बरला थाने के गांव पिपरोई निवासी नेम सिंह दिल्ली में रहकर कबाड़ी का काम करते थे। 18 अप्रैल को वह अपने 20 वर्षीय पुत्र सनी के साथ बुलट बाइक से एटा में रिश्तेदारी में हुई शादी से दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही बाइक रतनपुर अंडरपास मोड़ पर पहुंची, वैसे ही तेज गति से आते कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।
बाइक चला रहा पुत्र सनी सड़क पर सिर के बल जा गिरा। उसका हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठे पिता नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने कैंटर का पीछा किया और उसका नंबर भी दर्ज कर लिया।