फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत, पति घायल

Mon, 23 Jun 2025 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चरण सिंह अपनी पत्नी मिथलेश के साथ बाइक से गांव डेंगरा जा रहे थे। पीछे से कार सवार अजय राठौर हाथरस की ओर जा रहे थे। मथुरा-बरेली मार्ग पर गांव मनीपुर के निकट कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव मनीपुर के निकट बाइक सवार दंपती को कार ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। दुर्घटना में कार सवार भी घायल हो गए।

विज्ञापन


मथुरा के महावन निवासी चरण सिंह अपनी पत्नी मिथलेश के साथ बाइक से गांव डेंगरा जा रहे थे। पीछे से कार सवार अजय राठौर निवासी बदायूं हाथरस की ओर जा रहे थे। मथुरा-बरेली मार्ग पर गांव मनीपुर के निकट कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

इसी दौरान भाजपा नेता अनुज चौधरी भी आ रहे थे। उन्होंने लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मिथलेश (45) को मृत घोषित कर दिया और घायल पति चरण सिंह को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें