फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बस की खिड़की से झांक रहे बालक की गर्दन कटने के मामले में मैक्स चालक पर रिपोर्ट, पुलिस कर रही तलाश

Mon, 23 Jun 2025 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि 22 जून को उसका बेटा बस से बारात में मेवली जा रहा था। जैसे ही बारात की बस निर्माणाधीन हाजीपुर रेलवे पुल के पास पहुंची, तभी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मैक्स चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद अली व मैक्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंडू जंक्शन क्षेत्र के निर्माणाधीन हाजीपुर रेलवे पुल के निकट बरात की बस की खिड़की से झांक रहे 11 वर्षीय मोहम्मद अली की गर्दन धड़ से अलग होने के मामले में पुलिस ने मैक्स चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

यह पढ़ें..UP: पापा... बस इतना बोलते ही कटकर सड़क पर आ गिरी गर्दन; पिता और ताऊ के कानों में गूंज रहा ये आखिरी शब्द
बालक के पिता आस मोहम्मद निवासी मकदूम नगर अलीगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने 22 जून देर रात यह रिपोर्ट दर्ज की। पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि 22 जून को उसका बेटा बस से बारात में मेवली जा रहा था। जैसे ही बारात की बस निर्माणाधीन हाजीपुर रेलवे पुल के पास पहुंची, तभी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मैक्स चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मद अली बस से अपने दो चचेरे भाइयों की बरात में जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पढ़ें... UP: बस में सीट पर था धड़... नीचे सड़क पर पड़ा था बालक का सिर, बाप अंगोछे से पोंछ रहा था चेहरे पर लगा खून; दर्दनाक हादसा
इस दौरान सर्विस रोड पर बस के सामने से मैक्स आ गई। चालक ने बस को नीचे कच्चे में उतार लिया था, लेकिन बस के आगे एक पेड़ आ जाने के कारण वह रुक गई थी। मैक्स चालक ने पर्याप्त जगह न होने के बाद भी बस से सटाकर मैक्स को निकालने की कोशिश की, इस दौरान खिड़की से बाहर देख रहे मोहम्मद अली गर्दन धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें