फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव भवनगढ़ी में बुखार का प्रकोप, दो घरों में डेंगू का लार्वा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भवनगढ़ी में बुखार का प्रकोप व्याप्त है, गांव में करीब 25 लोग बीमार है, जिनका उपचार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई घरों से डेंगू का लार्वा मिला है, जिसे नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन

हरदुआगंज बिजलीघर के अवर अभियंता तैनात मनोज चौधरी और उनके परिवार के कई लोग अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जहां प्लेटलेट्स कम आने पर डेंगू की अफवाह रही, हालांकि जेई और एचसी अधीक्षक ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तेज बुखार के साथ पूरे शरीर में दर्द होने के साथ तेजी से प्लेटलेट्स की संख्या कम हो रही है। जेई के अनुसार उनके भाई टीका, बॉबी सहित गांव की कस्तूरी देवी, सुनीता, राजकुमारी, आशा देवी, शिवकुमारी व लक्ष्मी सहित अन्य ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि रविवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराई थी, जहां दो घरों में डेंगू का लार्वा मिला, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया था लेकिन जांच में कोई डेंगू का मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें