7-8 लोग तीन-चार मोटरसाइकिलों से पहुंचे और वाहन से बाहर निकलने का इशारा किया। डर के कारण उसने गाड़ी लॉक कर ली, जिसके बाद हमला कर दिया। शोर मचाने पर कुछ लोग मौके से भाग गए।
हसायन कस्बे के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में सोमवार दोपहर कोतवाली के मुख्य द्वार के सामने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर कुछ बाइक सवारों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वाहन को घेरकर किसी नुकीली वस्तु से चालक की ओर का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी विजय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी के साथ सोशल मीडिया पर छवि धूमिल किए जाने की शिकायत देने आया था। इस दौरान 7-8 लोग तीन-चार मोटरसाइकिलों से पहुंचे और उसे वाहन से बाहर निकलने का इशारा किया। डर के कारण उसने गाड़ी लॉक कर ली, जिसके बाद हमला किया गया। शोर मचाने पर कुछ लोग मौके से भाग गए।
पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ था। तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।