फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: मैक्स-बाइक टक्कर में युवक की गई जान, एक माह बाद होनी थी शादी, परिवार में छाया मातम

Mon, 03 Aug 2026 06:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इस दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। परिजनों ने बताया कि आरिफ का विवाह तय हो चुका था और ठीक एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। 20 अगस्त को शादी की पीली चिट्ठी आनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास 2 अगस्त की सुबह तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी और फिर गाड़ी युवक के ऊपर से निकल गई। हादसे में आरिफ (23 वर्ष) की मौत हो गई। आरिफ की एक माह बाद शादी होनी थी।

विज्ञापन


गांव हाजीपुर निवासी आरिफ पुत्र नयाज मोहम्मद हलवाई का कार्य करता था। रोजाना की भांति वह सुबह करीब छह बजे से साढ़े छह बजे के बीच अपनी मोटरसाइकिल से काम के सिलसिले में सलेमपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव हाजीपुर से सलेमपुर मार्ग पर आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित मैक्स गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसा इतना भीषण था कि आरिफ की मौके पर ही जान चली गई। 24 घंटे बाद भी चालक न पकड़े जाने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से थाना हाथरस जंक्शन पहुंचे। परिजनों ने थाने पर हंगामा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और फरार मैक्स चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गहनता से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-अमित पाठक, सीओ सिकंदराराऊ

विज्ञापन

20 अगस्त को आनी थी पीली चिट्ठी
इस दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। परिजनों ने बताया कि आरिफ का विवाह तय हो चुका था और ठीक एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। 20 अगस्त को शादी की पीली चिट्ठी आनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें