फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मायके में पत्नी को आत्महत्या की देता धमकी, घर आती तो पीटता, पुलिस ने ऐसे कराया दोनों में समझौता

Sun, 05 Oct 2025 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पत्नी ने कोतवाली में लिखित शिकायत की थी। इसमें उसने लिखा था कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जब भी वह मायके जाकर वहां कुछ दिन के लिए रुक जाती है तो वह फोन पर उसे आत्महत्या करने की धमकी देता है।  4 अक्तूबर रात को भी उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
पति-पत्नी विवाद के बाद दोनों में हुआ समझौता, कोतवाली पर मौजूद परिवार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गांव रुदायल के एक दंपती के मध्य समझौता कराकर उनको राजीखुशी घर भेज दिया। इसमें मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिस कर्मियों ने भी अपनी भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त गांव निवासी रितिका ने कोतवाली में लिखित शिकायत की थी। इसमें उसने लिखा था कि उसका पति दर्शन सिंह आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जब भी वह मायके जाकर वहां कुछ दिन के लिए रुक जाती है तो वह फोन पर उसे आत्महत्या करने की धमकी देता है। 

4 अक्तूबर रात को भी उसके साथ मारपीट की गई। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। कोतवाली में उसकी मां एवं बड़ी बहन भी पहुंच गई। काफी समझाने के बाद दंपती मान गए और उन्होंने कोतवाली में समझौता कर लिया। पति ने शराब नहीं पीने और उसके साथ मारपीट नहीं करने का वादा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें