फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: आगरा से जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बाइक सवार लेखपाल की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 03 Aug 2025 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा से प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी से बाइक से लौट रहे थे। वह एक बाइक पर अलग थे। नगला भुस के निकट प्रियांशु की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक लेखपाल प्रियांशु चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बाइक सवार लेखपाल प्रियांशु चौधरी (24) को 1 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में लेखपाल की मौत हो गई। उनकी तैनाती कानपुर देहात में थी। 

विज्ञापन


शहर के खंदारी गढ़ी त्रिवेदी नगर निवासी प्रियांशु चौधरी छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। 1 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे वह आगरा से अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी से बाइक से लौट रहे थे। प्रियांशु एक बाइक पर अलग थे। नगला भुस के निकट प्रियांशु की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में प्रियांशु को बागला जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रियांशु को मृत देखकर वह रोने-बिलखने लगे। प्रियांशु अविवाहित थे। उनकी मौत से परिजन सदमे की हालत में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें