विवाद के चलते पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। ग्रामीणों ने उसे रात्रि में मकान की छत पर नशे में बातचीत करते हुए देखा था। उसकी पत्नी भी गांव में मिलने आई थी, लेकिन उसकी पति से कोई मुलाकात नहीं हो पाई।
हसायन कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव कटाई में 18 जुलाई की रात्रि 35 वर्षीय रवि ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव कटाई निवासी बाबूलाल के पुत्र रवि नोएडा में रहकर फल बेचते थे। रवि की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। रवि का पिछले कुछ महीनों से पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण पत्नी रवि से अलग रह रही थी। रवि 18 जुलाई को अपने गांव आए हुए थे। देर रात करीब 10 बजे उन्होंने फंदा लगा लिया।
कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि को रवि नाम के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने शराब का सेवन भी किया था। ग्रामीणों ने उसे रात्रि में मकान की छत पर नशे में बातचीत करते हुए देखा था। उसकी पत्नी भी गांव में मिलने आई थी, लेकिन उसकी पति से कोई मुलाकात नहीं हो पाई।