फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की गई जान, परिवार में छाया मातम

Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमित कुमार रंगाई-पुताई का काम करते थे। वह बाइक से गांव लौट रहे थे तभी तेहरा मोड़ से गांव के लिए आगे बढ़ते ही ईंट भट्ठे के पास ट्रक ने बाइक सवार अमित कुमार को टक्कर मार दी। इससे वह ट्रक के नीचे आ गए। पहिये के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाम करीब साढ़े छह बजे तेहरा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव भिलावली निवासी अमित कुमार (25) पुत्र राजेंद्र सिंह रंगाई-पुताई का काम करते थे। 8 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से गांव लौट रहे थे तभी तेहरा मोड़ से गांव के लिए आगे बढ़ते ही ईंट भट्ठे के पास ट्रक ने बाइक सवार अमित कुमार को टक्कर मार दी। इससे वह ट्रक के नीचे आ गए। पहिये के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें