शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार शाम को एक बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी अमित वर्मा बुधवार शाम को बाइक से परिवार की एक महिला के साथ शहर के तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज से जा रहे थे। तभी अचानक वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इससे अमित की ठोड़ी पर गंभीर चोट आ गई। साथ में बैठी महिला भी इस हादसे में घायल हो गई। संवाद