फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पति की मौत के बाद सुसरालियों ने हड़पी जमीन, घर से निकाला

Thu, 06 Jun 2024 04:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद के गांव नीति निवास तसींगा निवासी मनोरमा पत्नी सुखवीर सिंह ने न्यायालय के आदेश पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में जेठ सतेंद्र सिंह, जेठानी घुनेंदी देवी, सास मुन्नी देवी और जेठ के बेटे चिराग चौधरी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने इन सभी पर पति की मौत के बाद उसके हिस्से की जमीन और शादी में मिले सामान को हड़पने और पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में मनोरममा ने कहा है कि उनकी शादी नीति निवासी निवासी सुखवीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह के साथ पांच मई 2005 को हुई थी। पति की मृत्यु पांच मई 2023 को हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका उत्पीड़न किया और 16 मई 2023 को उनके जेवर और गृहस्थी का सभी सामान हड़पकर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें