फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाईवे पर सिर के बल गिरा बाइक सवार, मौत

Fri, 05 Dec 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बुधवार की रात अनियंत्रित बाइक से गिरकर सुनील (32) की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगना उनकी जान जाने का कारण बना। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आगरा जिले के बरहन निवासी सुनील (32) पुत्र प्रेमपाल बुधवार को इगलास रोड स्थित गांव नगला बुधू में त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने आए थे। रात को वह बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में हतीसा पुल के पास सड़क पर पड़े पत्थर से बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सीधे सड़क पर सिर के बल गिरे।
पत्थर सिर पर लगने से उन्हें काफी चोट आई। हादसे के बाद एकत्रित हुए लोगों की मदद से सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। देर रात जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग शव देख बदहवास हो गए। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण युवक की गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें