फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 06 Feb 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित गांव दयानतपुर के पास बृहस्पतिवार देर शाम गलीचा फैक्टरी से काम कर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को खुर्जा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मुकेश शर्मा (55) निवासी साकेत कॉलोनी, हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके सहकर्मी गोपाल को हल्की चोट आई हैं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे परिचित उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यह प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बस ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे मुकेश के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें