कस्बा के सादाबाद मार्ग पर पटा चौराहे के निकट बुधवार की रात को एक बाइक छुट्टा गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विद्युत विभाग का लाइनमैन जितेंद्र (32) पुत्र राजपाल सिंह निवासी चितावर थाना चंदपा अपने लाइनमैन साथी के साथ बुधवार की रात को वृंदावन से मुरसान-सादाबाद मार्ग से होते हुए अपने गांव जा रहे थे।
मुरसान-सादाबाद मार्ग पर पटा चौराहे के निकट में उनकी बाइक आवारा गोवंश से टकरा गई, जिससे गोवंश का सींग बाइक सवार लाइनमैन जितेंद्र की गर्दन में लग गया और उनकी मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से जितेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संवाद