फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 10 Jun 2024 05:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सतीश चंद्र उपाध्याय बाइक से आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे। बाईपास पर नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर के बाईपास पर 8 जून देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बाइक सवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ रोड स्थित तमना गढ़ी निवासी सतीश चंद्र उपाध्याय (55) 8 जून की देर शाम को बाइक से आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे। बाईपास पर नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन शव बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें