फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Thu, 12 Dec 2024 01:11 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राहुल कुमार बाइक पर सत्येंद्र को पीछे बैठाकर सिकंदराराऊ से गांव वापस जा रहे थे। रात्रि करीब नौ जैसे ही उनकी बाइक गांव चमरौली के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस राजमार्ग पर गांव चमरौली के बाहर मंगलवार की रात्रि नौ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा सवार घायल हो गया। उसका बागला जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


राहुल कुमार (29) पुत्र अतर सिंह निवासी गांव जाऊ बाइक पर सत्येंद्र को पीछे बैठाकर सिकंदराराऊ से गांव वापस जा रहे थे। रात्रि करीब नौ जैसे ही उनकी बाइक गांव चमरौली के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पीछे बैठे प्रवेश को गंभीर चोटें आई हैं। उनका बागला जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें