फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक का मौत, आठ महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 17 Nov 2025 09:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक बाइक से बाजार गया। मथुरा-बरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली के पास मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान कस्बे के मोहल्ला मढै़या के एक युवक की 17 नवंबर की देर शाम मुरसान कोतवाली के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई है। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


जतिन (24) निवासी किला मढ़ैया 17 नवंबर की शाम को घर से बाजार जाने की कहकर अपनी बाइक से निकला था। रास्ते में मुरसान कोतवाली के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 

परिजनों ने बताया है कि जतिन की शादी करीब 8 महीने पहले हुई थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें