सड़क दुघर्टना के बाद मौके पर लगी भीड़ व क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली जंक्शन के निकट मैक्स लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के नगला मलू निवासी प्रमोद उर्फ पप्पू पुत्र केबल सिंह बेलदारी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। सोमवार को जंक्शन से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
रास्ते में जंक्शन कोतवाली के निकट मैक्स लोडर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।