फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: कैंटर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पीछे बैठा युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

Fri, 05 Dec 2025 02:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आकाश अपने एक साथी के साथ रात में बाइक पर बैठकर अपनी बहन के यहां जा रहा था। रात में तेज गति से आते कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में आकाश की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर 4 दिसंबर की रात को एक लोडर कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


कासगंज के मोहनपुर निवासी आकाश पुत्र राजेश्वर (20) अपने एक साथी के साथ रात में बाइक से सादाबाद के गांव तामसी में अपनी बहन के यहां जा रहा था। रास्ते में गांव अगसौली के पास एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही आकाश ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सीएचसी पर उसके साथी को जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। जानकारी होने पर परिजन व पुलिस सीएचसी पहुंच गई। परिजनों ने बताया है कि आकाश अविवाहिता था और मजदूरी करता था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें