सासनी बिजली घर के निकट स्थित मंदिर से अज्ञात चोरों ने दो घंटे चोरी कर लिए। यह घटना 3 दिसंबर की देर रात को हुई। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। सूचना पाकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
मंदिर के संचालक रामबाबू ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन पर यह मंदिर लगभग ढाई वर्ष पूर्व बनवाया था, तभी से यहां नियमित रूप से पूजा हो रही है। मंदिर से दो घंटे चोरी हो गए हैं। हैरत की बात यह है कि चोरी की यह वारदात बिजली घर और तहसील कार्यालय के बिल्कुल पास हुई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों का शीघ्र ही पता लगाया जाएगा।