फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एटा रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Fri, 14 Apr 2023 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा रोड पर गांव भिसी मिर्जापुर के समीप बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसके परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव नगला गूलर एटा निवासी संदीप सिंह (25) पुत्र लाखन सिंह भुस की बुर्जी बांधने के लिए सिकंदराराऊ में तिरपाल बांस रस्सी खरीदने आया था। रात करीब 10 बजे संदीप बाइक से वापस गांव लौट रहा था। एटा रोड पर गांव भिसी मिर्जापुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि संदीप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौका मिलने पर आरोपी चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें