फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ लेकर लौट रहे दो युवकों को शुक्रवार रात करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्तोई के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवड़िये घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में होने पर उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आगरा के अछनेरा निवासी पवन (22) और सूरज (21) शुक्रवार को कासगंज के सोरों गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़ लेकर लौट रहे थे। रास्ते में थकान होने पर दोनों युवक बस्तोई के पास सड़क किनारे बैठकर कुछ देर विश्राम कर रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात बाइक सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाली हसायन के प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें