फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार के खुले दरवाजे से टकराई बाइक, युवक गंभीर

Sun, 21 Jun 2026 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कार के खुले दरवाजे से टकराकर घायल बाइक सवार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव हुसैनपुर के निकट शुक्रवार की रात को कुछ युवक अपनी कार का दरवाजा खोलकर रील बना रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रही बाइक कार के खुले दरवाजे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे 21 वर्षीय मयंक कश्यप निवासी गांव बिलार में शादी समारोह से लौट रहा था। वह फोटोग्राफर को सिकंदराराऊ छोड़कर अपनी बाइक से गांव वापस जा रहा था।
हुसैनपुर गांव के पास राजमार्ग किनारे दो कारों में सवार चार-पांच युवक शराब पीकर वीडियो और तस्वीरें खींच रहे थे। इस दौरान एक कार का साइड दरवाजा खोलकर वीडियो बनाया जा रहा था। पीछे से आ रही मयंक की बाइक सीधे उस खुले दरवाजे से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि मयंक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद वीडियो बना रहे युवकों का दल भाग गया। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक के भाई मनोज ने आरोपी युवक देव सिंह निवासी नगला हजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें