फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम लुटसान के माजरा बीरी सहाय से बाजार जा रहे दो बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
परिजन आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। हालांकि, घायलों की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
ग्राम लुटसान के माजरा बीरी सहाय निवासी प्रेमशंकर पुत्र गोपाल सिंह व रवी पुत्र योगेंद्र सिंह शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से कस्बा के बाजार सासनी आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से निकलकर जैसे ही सड़क पर आए बाइक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन भी आ गए परिजन घायलों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आए। समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें