फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ई रिक्शे से टकराई बाइक, चार लोग घायल, आगरा रेफर

Tue, 21 Jan 2025 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खुशबू, रौना अपने मामा जितेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर गांव कजरौठी जा रही थीं। इस दौरान गांव बढ़ार के चौराहे के पास पीछे से आ रही ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अंसतुलित होकर आगे जा रहे ई-रिक्शे से जा टकराई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के हाथरस रोड स्थित गांव बढ़ार चौराहा के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से असंतुलित हुई बाइक आगे जा रहे ई-रिक्शा में जा घुसी। हादसे में ई रिक्शा चालक और बाइक सवार तीन लोगों सहित कुल चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

  
13 वर्षीय खुशबू पुत्री तेजपाल, 11 वर्षीय रौना पुत्री तेजपाल निवासीगण कजरौठी सादाबाद अपने मामा जितेंद्र पुत्र डोरीलाल निवासीगण लोधई सहपऊ के साथ बाइक पर बैठकर गांव कजरौठी जा रही थीं। इस दौरान गांव बढ़ार के चौराहे के पास पीछे से आ रही ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अंसतुलित होकर आगे जा रहे ई-रिक्शे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग और ई रिक्शा चालक संजू पुत्र बनी सिंह निवासी नगला प्रेम सिंह सहपऊ घायल हो गए।
 
सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। मौके पर सीओ हिमांशु माथुर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव पहुंच गए। सीएचसी से गंभीर रूप से घायल मामा व भांजियों को आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे में बाइक व ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गए। इधर, घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें