चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था आईसीएआई की मथुरा शाखा की वर्किंग कमेटी के छह सदस्यों के चयन के लिए चुनाव हुआ। इसमें हाथरस के सीए लोकेश वार्ष्णेय ने 48 वोट के कोटे से अधिक सर्वाधिक 55 वोट पाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
मथुरा शाखा की वर्किंग कमेटी की 6 सीटों के लिए कुल 11 सीए ने नामांकन दाखिल किए, जिसमें मथुरा और हाथरस जिले के 336 सीए वोटर शामिल हुए। हाथरस की ओर से तीसरी बार किसी सीए का मथुरा शाखा की वर्किंग कमेटी में चयन हुआ है। परिणाम में छह सीए सदस्य चुने गए। इनमें हाथरस के एकमात्र सीए लोकेश वार्ष्णेय पहला स्थान लाकर विजयी हुए। हाथरस सीए एसोसिएशन ने लोकेश को बधाई दी है।
इस मौके पर अध्यक्ष भूषण अग्रवाल, सचिव मधुर बिंदल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, गिरधर गोपाल, प्रवीण जैन, मनीष टालीवाल, पदम नारायण अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, कपिल अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।