खंदौली थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को सड़क हादसे में घायल हुए सादाबाद के गांव गढ़ी रत्ती निवासी 40 वर्षीय शकील की उपचार के दौरान आगरा के निजी अस्पताल में 26 जुलाई की सुबह मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शकील के भाई राहुल खान ने कहा है कि 23 जुलाई को शाम करीब सात बजे उनका भाई शकील के पास सुनील निवासी विधिपुर का फोन आया था, जिसके बाद वह उससे रुपये लेने के लिए स्कूटी से खंदौली गया था।
आरोप है कि रात करीब सवा आठ बजे सीपीसी कैंटीन के पास मई-खंदौली रोड पर सुनील ने अपनी बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाकर उनके भाई शकील की स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उनके भाई के शरीर में कई जगह चोट आईं। 25 जुलाई की शाम को जब गांव में शकील का शव पहुंचा तो काफी भीड़ उमड़ पड़ी।