पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी पुत्री की शादी 2010 में हुई थी। कुछ दिनों से ससुराल वाले उनकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। 19 जुलाई को सूचना मिली कि दामाद अंकुश सिंह ने उनकी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है।
सासनी कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी अंकुश सिंह को आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित सीमेक्स स्कूल के पास तिराहे से 25 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सीओ योगेंद्रनारायण कृष्ण ने बताया कि मृतका के पिता नागेंद्रपाल सिंह ने 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी पुत्री की शादी 2010 में अंकुश सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिनों से ससुराल वाले उनकी पुत्री को परेशान कर रहे थे।
19 जुलाई को पिता नागेंद्रपाल सिंह को सूचना मिली कि अंकुश सिंह ने उनकी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली निरीक्षक को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देशित किया था। गिरफ्तार आरोपी अंकुश सिंह गांव दरकौला का निवासी है।