फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट स्कीम घोटाले में आरोपी संजय भाटी की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लाखों लोगों से अरबों रुपये की ठगी करने के आरोपी संजय भाटी की जमानत याचिका यहां भी न्यायालय ने खारिज कर दी है। उस पर बाइक टैक्सी चलवाने के नाम पर लाखों लोगों से ठगी का आरोप है। यहां भी ठगी के शिकार एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ सासनी थाने में मुकदमा दर्ज करा रखा है।
बाइक बोट स्कीम के जरिये यहां भी काफी लोग ठगी के शिकार हुए हैं। इसमें थाना सासनी में प्रदीप कुमार सिंह ने गर्वित इनोवेटिव लिमिटेड के सीएमडी संजीव भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसने कहा था इस कंपनी ने एक विज्ञापन देकर बाइक वोट टैक्सी स्कीम लगवाने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

बाइक टैक्सी लगवाने के नाम पर साल भर में रकम दोगुनी करने का लालच दिया था। इसके लिए प्रति व्यक्ति एक बाइक लगवाने के नाम पर 62,100 रुपये लिए जाते थे और प्रतिमाह 9765 रुपये लौटाकर 12 महीने में 1,17,180 रुपये वापस करने का दावा किया जाता था। इसकी बुकिंग कंपनी अपनी वेबसाइट, गूगल प्ले स्टोर व ऑफिस में करती थी।
विज्ञापन

प्रदीप ने भी अपने रुपये जमा किए थे, लेकिन कंपनी ने अपने वादे के अनुसार पैसे वापस नहीं किए। प्रदीप ने थाना सासनी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। संजय भाटी की ओर से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 में दायर किया गया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद संजय भाटी पुत्र रतन सिंह निवासी चीती दनकौर गौतमबुद्ध नगर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वादी प्रदीप कुमार सिंह की ओर से अधिवक्ता पार्थ गौतम ने पैरवी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें