फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गोली लगने से हुई थी भूपेंद्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम लढ़ौता के भूपेंद्र उर्फ भोला की मौत दो गोली लगने से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। लेकिन गांव में भूपेंद्र की मौत को लेकर कई तरह चर्चाए हैं। आरोपी श्यामवीर सिंह वर्तमान प्रधान अनीता देवी का पति है। इस कारण भूपेंद्र की मौत को प्रधानी की रंजिश से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। हालांकि भूपेंद्र ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं लड़ा था।
विज्ञापन

लेकिन वह दूसरे प्रत्याशी का कट्टर समर्थक बताया जा रहा है। लोगों के दिमाग में यह प्रश्न बार बार कौंध रहा है कि क्या वास्तव में भूपेंद्र की मौत रंजिश में हुई है? भूपेंद्र को गोली हत्या करने के इरादा से मारी गई थी? इधर, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुुलिस बल तैनात है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि भूपेंद्र की मौत की घटना का खुलासा करने के लिए अलग अलग टीम काम कर रही हैं। कई जगह दबिश दी गई है। लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें